मंदसौर। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला से अश्लील कृत्य के आरोपों से घिरे कथित नेता मनोहरलाल धाकड़ पर अब 11 बीघा जमीन हड़पने का गंभीर आरोप सामने आया है। उनके ही गांव के ईश्वरलाल ने शासन और प्रशासन को शिकायत भेजी है, जिसमें आरोप है कि धाकड़ ने लंबे समय से उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।
ईश्वरलाल ने बताया कि यह जमीन उनके ससुर की थी, जिन्होंने वसीयत के माध्यम से इसे उनकी पत्नी शांति के नाम कर दिया था। शांति की दो बहनों से साठगांठ कर मनोहरलाल धाकड़ ने नियमों के विरुद्ध तरीके से जमीन खरीद ली। इस पर ईश्वरलाल ने कोर्ट में केस दर्ज कराया और दो बार न्यायालय से अपने पक्ष में फैसला भी पाया।
शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई —
2014 में रात के समय धाकड़ ने खेत की बोवनी कर जमीन पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि नामांतरण की प्रक्रिया में भी धाकड़ लगातार बाधा डाल रहे हैं। थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

संबंधित समाचार ---
सकल पंच रजक समाज की वार्षिक बैठक एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति
लाभ-शुभ के चलते प्रभावित कार्यवाही, पटवारी ने CM हेल्पलाइन पर डाला अनर्गल जवाब
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर गलत इंट्री कर किया जा रहा मरीजों की जान से खिलवाड़