Home » मध्यप्रदेश » महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री ठाकुर गई जेल

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जेल गई। जिला जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा बंदियों से किया संवाद।

धार। धार महू की सांसद व महिला एवं बाल विकास की केंद्रीय राज्यमंत्री ने जेल पहुंच कर कैदियों से मुलाकात की। उनसे उनके हाल-चाल जाने साथ ही वहां पर कैदियों को दिए जा रहे भोजन के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री महोदय ने कैदियों से संवाद कर उनसे अपराध छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की।

आपको बता दें कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री एवं धार सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज शुक्रवार को जिला जेल का दौरा कर निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के विभिन्न बैरकों में जाकर बंदी और कैदियों से सीधा संवाद किया और रसोई घर की साफ सफाई व्यवस्था को देखा।

इस दौरान उनके साथ धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला जेल उप अधीक्षक कमल पलासिया मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने उनसे अपराध छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बंदी और कैदियों से कहा कि अपराध के रास्ते पर चलकर आप जेल पहुंच गए। परिवार से दूर हो गए। इस रास्ते को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ जाएं। देश-समाज के हित में काम करें। अपने गांव और परिवार का नाम रोशन करे।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!