रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर वाशियों ने दिखाई इंसानियत, एंबुलेंस को दिया रास्ता।
इंदौर। शहर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शनिवार को रंगपंचमी की धूम रही। लाखों की संख्या में लोग शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा पर रंगों से सराबोर हो रहे थे। फाग यात्रा व गेर निकल रही थी, रंगों के गुबार उड़ रहे थे तो वहीं पानी की बौछारें चल रही थी।

इस मस्ती भरे माहौल के बावजूद शहरवासियों ने इंसानियत दिखाईउन्होंने राजवाड़ा से गुजर रही एक एंबुलेंस को देख भीड़ ने तुरंत कारिडोर बनाया और उसे वहां से निकाल दिया।

आपको बता दे की राजवाड़ा पर शनिवार को रंगपंचमी की गेर में लाखों की भीड़ रंगों की बौछार और गीत-संगीत पर झूम रही थी। तभी दोपहर 1.42 बजे वहां से एक एंबुलेंस का निकलना हुआ, लेकिन भीड़ ने एंबुलेंस को तुरंत रास्ता दिया। इस एंबुलेंस में एक 18 वर्षीय युवती थी, जिसे राजवाड़ा पर ही अचानक उल्टी आने के बाद चक्कर आ गए। उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया जा रहा है की अब युवती बिल्कुल स्वस्थ है, जिसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले में भी एक एंबुलेंस 2.06 बजे पहुंची, जिसे भी गेर में शामिल लोगों ने रास्ता दिया।



संबंधित समाचार ---
महामातम: एक साथ उठीं 14 अर्थियां, श्मशान छोटा पड़ा तो खेतों में जलाईं चिताएं
रूह कंपा देने वाला हादसा: 46 मजदूरों से भरी पिकअप 4 बार पलटी, 16 मृत, लापरवाही पर भड़के DIG
भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, मौत का आंकड़ा 19