22/05/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

धार। (अशोक राठौड़) नालछा नगर और ग्रामीण अंचलों में रंगपंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों ने समूह में रंग लगाकर धमाल मचाना शुरू कर दीया था। दोपहर होते-होते पर्व का उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया था।

इस बार विशेषता यह रही कि लोगों ने केमिकल रहित रंगों और पानी के बजाए अलग-अलग रंगों के गुलाल से होली खेली। बैंड बाजे और ढोल-ताशे के साथ गेर शुरू हुई। हालांकि आचार संहिता का असर रंगपंचमी पर साफ दिखाई दिया, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

राधा-कृष्ण फाग समिति द्वारा यह यात्रा दोपहर नालछा के कृष्ण मंदिर से एक विशाल यात्रा के रूप में निकाली गई। यात्रा में बैंड बाजे ढोल ताशे की धुन पर हजारों लोगों ने नृत्य किया।

इस बार हर्बल और सूखे रंग से होली खेलते हुए यात्रा ने नगर भ्रमण किया। राधा कृष्ण फाग समिति द्वारा निकाली गई गेर में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पानी की फुहारों के बीच लोग खूब नाचे। लोगों ने मस्ती में मस्त होकर नृत्य कर पर्व का आनंद लिया। बच्चों ने रंगबिरंगी पिचकारियों के साथ रंगों के पानी से भरे गुब्बारे लेकर एक-दूसरे पर फेंके। देर शाम तक रंगों का माहौल चलता रहा।

यात्रा इन मार्गों से निकली —

नालछा की गेर नरसिंह मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद मुख्य चौराहे, सदर बाजार, बस स्टैंड, ग्वाल मोहल्ला, कुशवाहा चौपाटी, राजवाड़ा चौराहा होते हुए नरसिंह मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

मांडू नगर की परंपरा के अनुसार पांच दिन से जारी रंग उत्सव का समापन शनिवार को रंगपंचमी के साथ हुवा। आखिरी दिन मांडू नगर में धूमधाम से रंगों का पर्व मनाया गया। इधर, रंग पंचमी के दिन मांडू नगर मे युवाओ और युवतियां ने खूब धमाल मचाया वही रामायण मंडल के द्वारा यात्रा में सु मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

मांडू के चतुर्भुज श्री राम मंदिर में सुबह 11 बजे मांडू नगर के महिला और पुरुष एकत्रित हुवे और वही से पूरे मांडू नगर में रंग पंचमी फाग यात्रा डीजे और ढोल के साथ प्रारंभ हुई। पूरे मांडू नगर में फाग यात्रा घूम कर पुनः चतुर्भुज श्री राम मंदिर में पहुंची जहां समापन हुआ।

इस फाग यात्रा में रामायण मंडल महिला मंडल मांडू नगर के वरिष्ठ जन और नगर वासी आदि लोग शामिल हुवे। यात्रा के समापन के बाद चतुर्भुज राम मंदिर ट्रस्ट संस्था की तरफ से सभी को स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

यही वजह है कि हर वर्ग उत्साह और उमंग के साथ रंगपंचमी का त्योहार मनाने मांडू की फाग यात्रा में पहुंचता है और डीजे और ढोल पर रंग की बौछार और पानी के छिड़काव में अपने कदम को रोक नहीं पाता।

धुलेंडी की तरह रंगपंचमी पर भी मांडू नगर में पुलिस बल तैनात रहा।

मांडू थाना प्रभारी अभय कुमार नेमा द्वारा बताया गया की हमारे द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी पर नजर रखी गई। ताकी नगर में माहोल सही रहे और कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। हमारा पूरा पुलिस बल यात्रा के साथ ही चल रहा था।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

Discover more from madhyabharatlive

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading