धार। जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े आगजनी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला किसान की मेहनत पर कुछ ही मिनटों में पानी फिर गया। आरोप है कि दो युवकों ने रंजिश के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए।
थाना सरदारपुर पुलिस के अनुसार धारा 326(F) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम लिमडीपाडा स्थित कमलाबाई के खेत में हुई।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विक्रम पिता अमृत भूरिया एवं अमृत पिता टिहिया भूरिया, निवासी ग्राम तलाईपुरिया रिंगनोद, ने माचिस से करीब 9 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी। आग लगते ही फसल जलकर खाक हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ।
घटना के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। मामले की कायमी 2 अप्रैल 2026 को जांच के आधार पर की गई। पुलिस ने बताया कि साक्षियों के बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।


संबंधित समाचार ---
गलतफहमी में बना खौफनाक कांड: बेटी के भागने के शक में दबंगों ने पिता का किया अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने पलटी बाजी
किराए की कार से करते थे कांड, चार को धर दबोचा
बीमा क्लेम में बड़ा फर्जीवाड़ा: झूठे साक्ष्य गढ़कर लाखों हड़पने की साजिश