madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में AIJ की जिला कार्यकारिणी का गठन

धार। भारतीय पत्रकार संघ AIJ की मध्यप्रदेश की बैठक धार शहर के प्रेस क्लब भवन पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू जी की अध्यक्षता में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि पत्रकार एकता, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में उभरी।

बैठक में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक सशक्त एवं संगठित धार टीम के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों के आपसी परिचय से हुई, जिससे संगठन में व्यक्तिगत जुड़ाव एवं विश्वास की भावना को मजबूती मिली। इसके पश्चात पत्रकार एकता, संगठन निर्माण, पत्रकार सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक विमर्श हुआ।

बैठक का संचालन अमित विजयवर्गीय संपादक निराला हिंदुस्तान अखबार के द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। उन्होंने संगठन की कार्ययोजना, विस्तार रणनीति एवं पत्रकार हितों के संरक्षण को लेकर स्पष्ट दिशा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ एआईजे धार के जिलाध्यक्ष नितेश वर्मा ने जिला कार्यकारिणी को घोषित किया। उक्त कार्यकारिणी में हेमंत मालवीय जिला संयोजक, मीनू प्रजापति “मुस्कान” जिला संयोजक, रणजीत सिंह डंग उपाध्यक्ष, अमित विजयवर्गीय सचिव, राकेश तिवारी महासचिव, राजेश डाबी प्रवक्ता, सुनिल पग़निश कोषाध्यक्ष, माइकल गिलबर्ट सह कोषाध्यक्ष, सुनिल कटारिया कार्यालय सचिव, विजेंद्र पॉल सह सचिव, अजय नलवाया मीडिया प्रभारी, अनीश कामदार सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए।

सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को राकेश साहू प्रदेश अध्यक्ष, सैयद रफीउद्दीन कारी प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय चुन्नू वाजपेई वरिष्ठ पत्रकार, मनीष जैन प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष नितेश वर्मा, यूथ विंग के प्रदेश महासचिव कमलगिरी गोस्वामी द्वारा पुष्प माला पहनाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। धार जैसे राष्ट्रीय केंद्र बिंदु में संगठन के सशक्त होने से न केवल स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी हस्तक्षेप संभव होगा, बल्कि पत्रकारों पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध एकजुट और मजबूत आवाज भी बुलंद की जा सकेगी।

एआईजे प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि पत्रकार जगत के कल्याण और सम्मान हेतु देशभर में 600 से अधिक जिलों में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की सक्रियता और विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के सबल नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बैठक में धार जिले में संगठनात्मक मजबूती, सभी 13 ब्लाकों ओर सभी जिलो में कार्यकारिणी की नियमित बैठक एवं मध्य प्रदेश में कार्यरत सभी पत्रकार साथियों के हितों के संरक्षण को लेकर ठोस निर्णय लिए गए।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) वर्तमान में कई राज्यों में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए निरंतर विस्तार की दिशा में अग्रसर है। संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

वही यह बैठक इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) आने वाले समय में पत्रकारों की आवाज को और अधिक प्रभावी, संगठित एवं सशक्त बनाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!