धार। आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी पर लगाम कसते हुए बदनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक मकान पर दबिश देकर चार आरोपियों को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बदनावर थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे पुलिस ने अणुनगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर आईपीएल सट्टा संचालित करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों में शांतिलाल पिता नानुराम सिर्वी (निवासी अणुनगर), विनय पिता छगनलाल जाट (निवासी सुभाष मार्ग), शानु उर्फ आदित्य पिता राजेश डागरा (निवासी भोज मार्ग) और अभिषेक पिता गोपाल गोयल (निवासी वीरमणी कॉलोनी) शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से सट्टा संचालन में इस्तेमाल किया जा रहा एक लैपटॉप, 4 एंड्रॉइड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल, सट्टा अंक लिखे 7 पर्चे, 2 पेन और 1 पेंसिल जब्त किए हैं।
मामले में बदनावर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4क के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।


संबंधित समाचार ---
जंगल में सनसनीखेज हत्या, अज्ञात युवक का पत्थर से सिर कुचलकर मर्डर
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट का मामला, युवक पर केस दर्ज
बस में सफर के दौरान चौंकाने वाली चोरी – बैग की चैन चिपकाकर उड़ाए लाखों के गहने