प्रेम के नाम पर धोखा: धर्म छुपाकर बनाया संबंध, शादी का झांसा देकर लगातार किया शोषण।
धार। खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार का नाटक रचकर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने अपनी असली पहचान छुपाई और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए धमकियां भी दीं।
धामनोद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्दुत हादी पठान पिता हुसैन पठान, निवासी ग्राम नांदा, थाना मंडलेश्वर, जिला खरगोन बताया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 12 साल पहले महेश्वर बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान पर उसकी मुलाकात आदित्य ठाकुर नाम के युवक से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना शुरू हो गया।
होटल ले जाकर जबरन बनाए संबंध —
पीड़िता के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे धामनोद स्थित एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी लगातार शादी का भरोसा दिलाकर उसे टालता रहा। घटना यहीं नहीं रुकी। 10 अप्रैल शुक्रवार को आरोपी ने फिर से पीड़िता को धमकाकर अपने साथ धामनोद ले गया और वहां दोबारा जबरदस्ती की। इस दौरान पीड़िता को आरोपी के असली नाम और पहचान का पता चला, जिससे वह हैरान रह गई।
बदनाम करने की दी धमकी —
आरोप है कि आरोपी ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने और निकाह करने का दबाव बनाया, साथ ही मना करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी।
फिलहाल मामले की शिकायत पर धामनोद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय अभिरक्षा में भेज जाएगा। प्रवीण ठाकरे, थाना प्रभारी धामनोद धार।
इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।



संबंधित समाचार ---
15 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
दो जगह बवाल: मंडी से घर तक मारपीट, गाली-गलौज और धमकी, तीन गिरफ़्तार
दबंग को दबंगई पड़ी महंगी, शराब दुकान के सामने लट्ठ लहरानेवाले गिरफ्तार