madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » एक्शन मोड में कप्तान, ​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर धार दबोचा
The captain was in action mode, surrounded and arrested on the information of an informant.

The captain was in action mode, surrounded and arrested on the information of an informant.

एक्शन मोड में कप्तान, ​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर धार दबोचा

ट्रांसफार्मर से तेल और तार चुराने वाली गैंग धरी, 5.32 लाख का माल बरामद।

दसई पुलिस का एक्शन: टवेरा गाड़ी में घूमकर देते थे चोरी को अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार।

धार। जिले की दसई पुलिस चौकी ने ट्रांसफार्मर से कीमती ऑयल और बिजली के तार चुराने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा है, जबकि इनके तीन साथी फिलहाल फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल टवेरा गाड़ी सहित करीब 5.32 लाख रुपये का मशरूका (माल) जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

​पिछले कुछ समय से दसई और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी की वारदातें बढ़ रही थीं। एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में गठित टीम को 7 मई 2026 को सटीक सूचना मिली कि लौहारी रोड पर तीन संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस के पहुंचते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।

कृष्णा (32) पिता नरसिंह मुनिया, निवासी लौहारी, सुनील (25) पिता सोहन डामर, निवासी जोलाना, गोलू (20) पिता कमल मचार, निवासी जोलाना को पुलिस गिरफ्तार किया है।

12 ट्रांसफार्मर और डेढ़ किमी लंबा तार उड़ाया

​कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अपने फरार साथियों (करण, धर्मेंद्र और लखन) के साथ मिलकर उन्होंने:

  • दसई-लौहारी रोड: 3 ट्रांसफार्मर से तेल चुराया।
  • ग्राम दंतोली: करीब 3 महीने पहले 3 ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया।
  • ग्राम पाना काकड़: करीब एक महीने पहले डेढ़ किलोमीटर लंबा बिजली का तार चोरी किया।
  • चोरी का माल देपालपुर में बेचा: आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किया गया तेल देपालपुर के लखन केवट को बेचते थे, जो कबाड़ का काम करता ह

क्या-क्या हुआ जब्त?

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में माल बरामद किया है:

  • 70 किलो बिजली के एल्युमीनियम तार।
  • 50 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल।
  • टवेरा गाड़ी (MP28BD0855): जिसका उपयोग चोरी की वारदातों में किया जाता था।
  • कुल कीमत: ₹5,32,000/-

एसपी ने की इनाम की घोषणा

​इस सफल कार्रवाई में दसई चौकी प्रभारी दिनेश सिंह यादव और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। सायबर शाखा धार के आरक्षक प्रशांत सिंह की भूमिका भी अहम रही। सफलता पर एसपी धार ने पूरी टीम को उचित इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!