madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » दुकानदार को बातों में उलझाया, नजर बचाकर पार किए लाखो के जेवर
Engaged the shopkeeper in conversation, stole jewellery worth lakhs while evading his gaze.

Engaged the shopkeeper in conversation, stole jewellery worth lakhs while evading his gaze.

दुकानदार को बातों में उलझाया, नजर बचाकर पार किए लाखो के जेवर

राजस्थान की तीन महिला चोर गिरोह को धामनोद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

धार। धामनोद शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित ‘यशोदा ज्वैलर्स’ में हाथ की सफाई दिखाने वाली राजस्थान की तीन शातिर महिला चोरों को धामनोद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं ने 6 मई को दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 1.56 लाख रुपये के चांदी के आभूषण पार कर दिए थे, लेकिन उनकी यह करतूत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

खरीददारी का नाटक, फिर ‘नजरचूक’ वारदात

फरियादी श्याम सोनी (37) ने पुलिस को बताया कि घटना 6 मई की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। तीन अज्ञात महिलाएं उनकी दुकान पर चांदी के जेवर देखने आई थीं। काफी देर तक उन्होंने अलग-अलग आभूषण देखे और फिर ‘पसंद नहीं आए’ कहकर दुकान से बाहर निकल गईं। जब दुकानदार ने गहनों का मिलान किया, तो उनके होश उड़ गए। स्टॉक से 360 ग्राम वजनी चांदी की रमझोल (पायल) और 162 ग्राम का चांदी का कंडोरा (कमरबंद) गायब थे। गायब जेवरों की कुल कीमत 1,08,600 + 48,600 = 1,56,600 रुपये बताई जा रही है।

CCTV ने खोला राज, राजस्थान से जुड़े तार

संदेह होने पर जब श्याम सोनी ने दुकान के CCTV फुटेज खंगाले, तो तीनों महिलाएं जेवर चोरी करते हुए साफ नजर आईं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की और शनिवार को तीनों को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

पकड़ी गई आरोपियों के नाम —

  • सीमा पत्नी सुशील मोंगिया (तलवाड़ा, बारां),
  • इनोनी पत्नी बिलंदर मोंगिया (कुंजैड़, अटरु),
  • राजक्या पत्नी सुग्रीव मोंगिया (अंता, बारां) है।

धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया कि तीनों आरोपीत महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया है और उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। तीनों महिलाओं से पूछताछ में और चोरी के मामलो का खुलासा होने की संभावना है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!