भोपाल में अवैध मजारों पर चला प्रशासन का हथौड़ा, वायरल हुई थीं तस्वीरें।
भोपाल। राजधानी के कलियासोत डैम के पास सरकारी जमीन पर बनीं अवैध मजारों को तोड़ा गया। बीते दिनों डैम के पास मजारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद जिला प्रशासन एक्शन में आया और कुछ ही घंटे में इस जगह बनीं 4 अवैध मजारों को तोड़ दिया गया।
मध्य प्रदेश में शनिवार को अवैध मजारों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। भोपाल के कलियासोत डैम के पास सरकारी जमीन पर बनीं अवैध मजारों को तोड़ा गया। अभी दो अन्य मजारें भी हैं, जिनकी जांच की जाएगी। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

दरअसल, भोपाल के कलियासोत डैम के पास मजारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद जिला प्रशासन एक्शन में आया और कुछ ही घंटे में इस जगह बनीं 4 अवैध मजारों को तोड़ दिया गया। 2 अन्य मजारों पर जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा।
कलियासोत बांध के पास हुआ कब्जा
जानकारी के मुताबिक, इस जगह पहले सिर्फ एक मजार थी। मगर, धीरे-धीरे कई मजारें बन गईं। कलियासोत बांध के पास इसी तरह धीरे-धीरे कब्जा होता चला गया। जबकि इस जगह न सड़क है और ना ही यहां कोई आता-जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने जांच कर 4 अवैध मजारों को तोड़ा है। पहले यहां एक मजार थी। मगर, धीरे-धीरे 6 से 8 मजारें बना दी गईं।
कार्रवाई जारी रहेगी- कलेक्टर
इस मामले में भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि शुक्रवार को जानकारी मिली थी कि सरकारी जमीन पर अवैध मजारें बनाई गईं हैं। जांच के बाद पता चला कि 6 मजार थीं, जिनमें से 4 तोड़ दी गई हैं। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार ---
सड़कों पर निजी एंबुलेंस व अस्पताल का कब्जा, जाम और हादसों से जूझ रहा शहर
सवालों के घेरे में तिरुपति हॉस्पिटल: नियमों को ताक पर रखकर मिली परमिशन, सड़क बनी निजी पार्किंग!रसूख के आगे प्रशासन बेबस?
अपहरण और दुष्कर्म का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दो माह से चल रहा था फरार, एसपी ने घोषित किया इनाम