madhyabharatlive

Sach Ke Sath

टायर फटने से यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी करीब 15 यात्री घायल

कुक्षी। (सन्नी माली) झाबुआ से कोटेश्वर जा रही बस टायर फटने से पलट गई। बताया जा रहा है कि यह लोग अस्थि विसर्जन करने कोटेश्वर जा रहे थे।

यात्रि बस में बैठे करीब 15 लोग घायल हुए जिनमें कुछ को गंभीर चोंट आई वही कुछ को नार्मल। घायलों को कुक्षी के सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू करवाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सहदेव मोरे एवं थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया।

Passenger bus overturned after tyre burst, around 15 passengers injured

घायलों को 108 की सहायता से उपचार हेतु कुक्षी लाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। घटना बस का अगला टायर फटने से होना बताई जा रही है।

बस चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर बस को हिरासत में ले लिया गया है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

Spread the love

Discover more from madhyabharatlive

Subscribe to get the latest posts sent to your email.