ससुराल वालों का दुस्साहस: बहू मायके गई तो समधी को बोलेरो में पटक ले गए।
धार। शादी के तीन साल बाद पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद किडनैपिंग की वारदात तक पहुंच गया। नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम सोडपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दामाद ने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर अपने ही ससुर का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के आगे आरोपियों की प्लानिंग धरी की धरी रह गई। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में ससुर को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
बहू नहीं लौटी तो ससुर को उठाया
फरियादिया देवकीबाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी रवीना की शादी 3 साल पहले खैरपुरा निवासी दिलीप से हुई थी। ससुराल में प्रताड़ना के चलते रवीना कुछ समय से अपने मायके सोडपुर में रह रही थी। इसी बात से नाराज पति दिलीप, ससुर रुगनाथ और उनके साथियों ने रंजिश पाल ली। मंगलवार को आरोपी बोलेरो लेकर सोडपुर पहुंचे और रवीना के पिता महादेव कटारे (45) के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर ले गए।
टीम बनी और शुरू हुई घेराबंदी
अपहरण जैसी गंभीर सूचना मिलते ही एसपी सचिन शर्मा ने तत्काल टीम गठित करने के निर्देश दिए। एएसपी विजय डावर और एसडीओपी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में नालछा पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। पुलिस का भारी दबाव और घेराबंदी देख आरोपी घबरा गए। पुलिस ने घेराबंदी कर अपहृत महादेव कटारे को सुरक्षित छुड़ा लिया।
ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस ने अपहरण में शामिल मुख्य आरोपी पति और ससुर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है:
- दिलीप (25) पिता रुगनाथ: मुख्य आरोपी (पति)
- रुगनाथ (55) पिता नरसिंह: (ससुर)
- भावसिंह (40) पिता नरसिंह: (रिश्तेदार)
- मोतीलाल (45) पिता नैनसिंह: (सहयोगी)
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्यवाही में नालछा थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश बारिया, उनि जयपाल बिल्लौरे, सउनि मानसिंह खराड़ी, प्रधान आरक्षक रुपेश, आरक्षक गौरव और अखिलेश की विशेष भूमिका रही।
विशेष: पारिवारिक विवाद में बढ़ा क्राइम
जिले में पारिवारिक विवादों के चलते अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मकसद ससुर को बंधक बनाकर अपनी पत्नी (रवीना) पर वापस आने का दबाव बनाना था। लेकिन कानून हाथ में लेना उन्हें भारी पड़ गया। अब सभी को जेल की हवा खानी होगी।
संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी
KAMALGIRI GOSWAMI
administrator
संचालक एवं संपादक: कमलगिरी गोस्वामी, 18 वर्ष से अधिक का दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में फोटो पत्रकार से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। वर्ष 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। संचालक एवं संपादक, मध्यभारत लाइव न्यूज़ (वर्ष 2018 से निरंतर)।
Director and Editor: Kamalgiri Goswami, with over 18 years of experience in journalism. Field of work: Started as a photojournalist in 2008 and worked as a city reporter in 2011. Worked as a district bureau chief for newspapers and news channels in 2016. Director and Editor, Madhya Bharat Live News (since 2018).

संबंधित समाचार ---
सकल पंच रजक समाज की वार्षिक बैठक एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति
लाभ-शुभ के चलते प्रभावित कार्यवाही, पटवारी ने CM हेल्पलाइन पर डाला अनर्गल जवाब
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर गलत इंट्री कर किया जा रहा मरीजों की जान से खिलवाड़