समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए भाजपा से बेहतर विकल्प नहीं-मुख्यमंत्री मोहन यादव।
जिले के धामनोद में रोड शो करने पहुंचे सीएम मोहन यादव, विधायक कालू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत।
धार। (कपिल पारीख) मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार दोपहर धामनोद पहुंचे। उन्होंने वहां भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर पर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव करीब तीन बजे पहुंचे।आधे घंटे तक उनका रोड शो चला। रोड शो के दौरान उनके साथ धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर धार जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी विधानसभा प्रभारी मुकेश परमार धामनोद मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल विधायक मीडिया प्रतिनिधि निलेश माहेश्वरी सवार थे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।
भीषण गर्मी के चलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर खड़े रहे और उन्होंने फूल बरसा करके मुख्यमंत्री का स्वागत किया सुबह से ही जैसे ही मुख्यमंत्री की आने की सूचना लोगों को लगी तो सीएम को देखने के लिए लोग सुबह से ही उत्सुक थे। विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पहली बार धामनोद में आए। नगर में शुक्रवार के दिन हाट बाजार लगता है ऐसे में प्रशासन सुबह से ही माकूल व्यवस्था के इंतजाम में लगा हुआ था। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में भाजपा के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार आम जन की हितेषी सरकार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आप अपने समाज और राष्ट्र का विकास चाहते हो, आप चाहते हो कि हर वर्ग सुरक्षित रहे और उन्नति करें तो भारतीय जनता पार्टी से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और भारत लगातार विकास कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी एक पेठ कायम की है। उन्होंने महेश्वर चौराहे पर सभा को संबोधित किया।

विधायक ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश मेंभारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर बनी है और जब से मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं। धरमपुरी विधानसभा में करोड़ों रुपए के कार्य स्वीकृत किए हैं। विधायक ठाकुर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्रीको विश्वास दिलाता हूं की धार महू लोकसभा क्षेत्र मे धरमपुरी विधानसभा से हजारों मतों की लीड से भारतीय जनता पार्टी विजय होगी। भारतीय किसान संघ की ओर से अध्यक्ष दिनेश पटेल ने क्षेत्र में किसानों को आ रही परेशानियों हेतु एक आवेदन भी सीएम को सोपा।
जेब कतरों ने भीड़ में रुपए उड़ाए —
सीएम को देखने के लिए लोग महेश्वर चौराहे पर जमा हुए इस दौरान नगर के व्यवसायी मयंक सिंघल के जेब में रखे 14000 कोई अज्ञात जेब कतरा चुरा ले गया।
नगर के चारों तरफ पुलिस का पहरा —
नगर के चारों ओर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान आने जाने वालों की जांच भी की जा रही थी। रोड़ शो के पहले एसडीओपी मोनिका सिंह थाना प्रभारी अमित कुशवाह और अन्य थानो से आया पुलिस बल मुस्तेदी से लगा हुआ था।
ताजा समाचार (Latest News)
आंधी तूफान के साथ भारी बारिश, बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, सड़कों पर पानी ही पानी
गिरफ्तारी से तो बच गए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में खूब हुई मंत्री विजय शाह की फजीहत… माफी अस्वीकार
शादी छाया मातम, मामा ने चलाई गोली, भांजे के सिर के आर-पार