madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » प्राध्यापक जैन वाणिज्य अध्ययन मण्डल के अध्यक्ष नियुक्त

राजगढ़/धार। म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के श्री राजेंद्रसूरी शासकीय महाविद्यालय, में पदस्थ वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्राध्यापक राजेंद्रकुमार शांतीलालजी जैन को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलपति डॉ. आर. के. सिंघई के आदेशानुसार म.प्र. विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 धारा 28 (2) पांच एवं 28(3) के अनुसार वाणिज्य संकाय के अंतगर्त देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर वाणिज्य अध्ययन मण्डल अध्यक्ष (Answers ) पद पर नियुक्त किया गया है।

आपकी नियुक्ति इंदौर संभाग – इंदौर – धार – झाबुआ – अलीराजपुर में एक मात्र है। प्रो.आर.के.जैन अनेक सामाजिक राष्ट्रीय मानवसेवा एवं चिकित्सा सेवा में अग्रणी रहे है।

प्रो.आर.के.जैन की नियुक्ति पर अतिरिक्त संचालक – विश्वविद्यालय, महाविद्यालय स्टाफ, इष्ट मित्रो सहित अनेक समाजजनो ने बधाई एवं शुभकामनाए देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!