18/05/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

जिलें में आनलाईन ठगी की वारदातों पर त्वरित कार्यवाही हेतु सायबर हेल्पलाईन डेस्क की शुरूआत।

धार। जिलें में आनलाईन सायबर फ्राड पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिला स्तर पर “सायबर हेल्प डेस्क” का गठन किया गया। सायबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करवाने हेतु जिला सायबर हेल्पलाईन नम्बर- 7049126300 जारी किया गया है।

आनलाईन सायबर फ्राड होने की दशा में फरियादी सीधे जिला सायबर हेल्पलाईन नम्बर 70491 26300 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।

सायबर फ्राड होने पर फरियादी “राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930” पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

जिलें में सायबर हेल्पलाईन नम्बर जारी होने से आनलाईन युपीआई. जैसे- पेटीएम, फोन-पे, अमेजन-पे, लोन फ्रांड, ओ.एल.एक्स. फ्राड आदि के संबंध में प्राप्त शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही हो सकेगी।

फरियादी द्वारा हेल्पलाईन शिकायतो पर दर्ज शिकायतो पर तत्काल कार्यवाही हेतु सायबर शाखा धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा व उनकी टीम में प्रआर. सर्वेश सिंह सोलंकी, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. रोहित नरगावे, आर. तरुण सिंह बैस को नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह ने धार जिलें की सभी जनता से आग्रह किया है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाता व ओटीपी की जानकारी शेयर न करे एवं इस प्रकार की कोई घटना होने पर तुरंत धार जिले की सायबर हेल्पलाईन नम्बर ’’70491 26300’’ पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

Discover more from madhyabharatlive

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading