कार्यालय वनपरिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र सरदारपुर, वन विभाग सरदारपुर द्वारा 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
सरदारपुर/धार। उपवनमंडल कार्यालय और वन परिक्षेत्र कार्यालय सरदारपुर मे गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। उपवनमण्डल अधिकारी संतोष कुमार रनशोरे के मार्गदर्शन मे वन परिक्षेत्र सरदारपुर के वन स्टाफ के साथ तिरंगा झण्डा फहराया गया।
स्टाफ को वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति पूर्ण सजग रहने और तत्परटा से कार्य करने हेतु कहा गया। इस अवसर पर वन स्टाफ को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने एवं खेलों की महत्वता को बताते हुए वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो और शतरंज का आयोजन किया गया।
वन सुरक्षा मे वर्ष 2024 मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 वन स्टाफ को प्रशस्ति-पत्र एवं फूल-माला से सम्मानित किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी सरदारपुर डॉ शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत विगत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।
विगत वर्ष 2.5 लाख से अधिक पौधों का सफल रोपण किया गया। खरमोर अभ्यारण मे द्वितीय पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन कर 95 पक्षी की प्रजातीया देखी गई। अवैध परिवहन करने वाले से माल को जप्त कर नियमानुसार जुर्माना राशि वसूली गई। ग्रामीण अंचलों मे और हॉस्टल मे निवासरत 240 से अधिक स्कूल के बच्चों के लिए अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन कर वन क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया। तेंदुपत्ता का संग्रहण कर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया।
वन स्टाफ ने सक्रियत से कार्य करते हुए कुल 12 अजगर, 16 बंदर, 02 सियार, 11 मोर, 02 रॉक ईगल आउल, 02 सारस क्रेन, नीलगाय, 03 रेड सेंडबोआ स्नेक एवं 01 तेंदुआ का सफल रेस्क्यू किया और वेटरनरी डॉक्टर से इलाज करवाकर जंगल मे छोड़ दिया गया।
विगत वर्ष वन क्षेत्र मे अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्यावही के करीब 150 हेक्टर से अधिक वन क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आभार जोगड़ सिंह जमरा डिप्टी रेंजर द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम मे वन परिक्षत्र कुक्षी, धार, बाग वन परिक्षेत्र अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन मे विक्रम निनामा, अमन टेग राधेश्याम मेड़ा, अनिल कटारे, मनीष पाल राठोर और सुरेश निनामा का सहयोग रहा।
ताजा समाचार (Latest News)
नाइट्रोजन ठंडी गैस ने ली एक 7 वर्षीय मासूम की जान, झुलसने से मौत
पुलिस की त्वरित कार्यवाही, टोल कर्मचारियों को भेजा जेल
मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को सुनाई दी फरियाद!