सिविल अस्पताल में ‘खूनी’ पार्किंग; गार्ड ने रोका तो पेट में घोंपा चाकू, मांस तक बाहर आ गया।
पार्किंग के लिए टोका तो सुलग उठा आरोपी —
जानकारी के अनुसार, नौगांव निवासी आरोपी मनीष राठौर अस्पताल पहुंचा था। उसने अपनी बाइक गलत जगह खड़ी की थी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उसे नियम से गाड़ी लगाने को कहा, जिस पर मनीष भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि मनीष ने जेब से चाकू निकाला और गार्ड के पेट में उतार दिया।
सुरक्षा के दावों की खुली पोल —
-
हथियार के साथ एंट्री: अस्पताल में मरीज और परिजन आते हैं, लेकिन कोई भी चाकू लेकर अंदर कैसे पहुंच गया? क्या गेट पर कोई चेकिंग नहीं होती?
-
पुराना रिकॉर्ड: जिस तरह आरोपी चाकू लेकर घूम रहा था, उससे साफ है कि वह आदतन अपराधी है।
-
असुरक्षित परिसर: भोज अस्पताल में पहले भी विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।
मौके पर मची चीख-पुकार, पुलिस ने दबोचा —
वारदात के बाद अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई और आरोपी को भागने नहीं दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनीष को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
डॉक्टरों का कहना: “मरीज की हालत बेहद गंभीर है। पेट के दाहिनी ओर गहरा घाव होने के कारण काफी खून बह चुका है। फिलहाल ऑपरेशन कर उसे बचाने की कोशिश की जा रही है।”
जानलेवा हमले की धारा के तहत प्रकरण —
कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि भोज चिकित्सालय में हुए इस गंभीर मामले को देखते हुए जानलेवा हमले की धारा 307 के साथ अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, साथ ही आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। दीपक सिंह चौहान, नगर निरीक्षक, थाना कोतवाली धार।
संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी
KAMALGIRI GOSWAMI
administrator
संचालक एवं संपादक: कमलगिरी गोस्वामी, 18 वर्ष से अधिक का दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में फोटो पत्रकार से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। वर्ष 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। संचालक एवं संपादक, मध्यभारत लाइव न्यूज़ (वर्ष 2018 से निरंतर)।
Director and Editor: Kamalgiri Goswami, with over 18 years of experience in journalism. Field of work: Started as a photojournalist in 2008 and worked as a city reporter in 2011. Worked as a district bureau chief for newspapers and news channels in 2016. Director and Editor, Madhya Bharat Live News (since 2018).

संबंधित समाचार ---
लूट और दुष्कर्म का फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
जल्द होगी लंदन से माँ वाग्देवी प्रतिमा की वापसी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5 सौ के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार