भोपाल। (सुनील यादव- प्रधान सम्पादक MBL) मप्र में भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। जिन जिलों के अध्यक्ष रिपिट होने की संभावना है, वहां सबसे ज्यादा गहमागहमी है। ऐसे जिलों के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के पास जिलाध्यक्षों की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। घोषित होने के बाद बदले गए मंडल अध्यक्षों ने भी स्थानीय नेताओं की शिकायत की हैं।
प्रदेश भर में हुई रायशुमारी के बाद बनाए गए पैनल पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिलेवार वन-टू-वन चर्चा होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जिला निर्वाचन अधिकारियों से पैनल पर चर्चा करेंगे।
आपको बता दे की बुधवार को गोपाल भार्गव ने प्रदेश कार्यालय पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से करीब आधे घंटे बंद कमरे में चर्चा की थी।
सागर में सबसे ज्यादा खींचतान, दावेदारों की लंबी लिस्ट !
बीजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक अनिल तिवारी जिलाध्यक्ष बनने के लिए प्रयासरत हैं। तिवारी को गोपाल भार्गव का करीबी माना जाता है।
पूर्व विधायक हरवंश राठौर भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए नेताओं को साधने में लगे हैं।
शैलेन्द्र जैन की तरफ से श्याम तिवारी ताकत लगा रहे हैं।
पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह की ओर से पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह का नाम आगे किया गया।
सिरोठिया प्रदेश संगठन के करीबी माने जाते हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से भी सिरोठिया की पटरी बैठती है।
सागर जिले में दिग्गजों के बीच जिलाध्यक्ष को लेकर खींचतान मची है। सूत्रों की माने तो वर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया रिपिट होने के लिए जोर लगा रहे हैं।
ताजा समाचार (Latest News)
नाइट्रोजन ठंडी गैस ने ली एक 7 वर्षीय मासूम की जान, झुलसने से मौत
पुलिस की त्वरित कार्यवाही, टोल कर्मचारियों को भेजा जेल
मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को सुनाई दी फरियाद!