madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » यादव ने भरी हुंकार नहीं बदला टिकट तो लड़ेंगे निर्दलीय
यादव ने भरी हुंकार नहीं बदला टिकट तो लड़ेंगे निर्दलीय

यादव ने भरी हुंकार नहीं बदला टिकट तो लड़ेंगे निर्दलीय

यादव ने भरी हुंकार नहीं बदला टिकट तो लड़ेंगे निर्दलीय

धार। धार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 201 को लेकर सभी पार्टियों चिंतित हैं। खासकर भाजपा और कांग्रेस। कांग्रेस में अक्सर गुटबाजी देखी जाती थी, कांग्रेस दो खेमे में बटी हुई नजर आती थी। जिसमें एक खेमा गौतम ग्रुप दूसरा बुंदेला ग्रुप। इस बार भाजपा भी दो खेमे में बटी नजर आ रही है वर्मा ग्रुप एवं यादव ग्रुप।

वर्मा दंपति से बगावत करने के बाद धार विधानसभा क्षेत्र से राजीव यादव ने कल रविवार को हजारों की संख्या में समर्थको के साथ जन समर्थन यात्रा का आयोजन किया। जिसके बाद भाजपा के कई बड़ी दिग्गजों के सुर बदल गए व घबराहट भी शुरू हो गई।

राजीव यादव ने अपना दमखम दिखाने के बाद आज सोमवार को अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

आपको बता दे कि राजीव यादव ने दो फार्म दाखिल किए हैं। एक भाजपा प्रत्याशी के रूप में वहीं दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में।

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्मा दंपति की ओर से भी आज एक फॉर्म जमा किया गया है। कयास लगाया जा रहा हैं कि उन्होंने भी एक निर्दलीय फॉर्म डाला है। हालांकि इस बात की हम पुष्टि नहीं करते। क्योंकि इससे पहले भी निना विक्रम वर्मा द्वारा एक ही फॉर्म को दो बार जमा किया गया।

Mbl

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!