madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » संपादकीय लेख » कोरोना महामारी जैसे समय को पार करते हुए सफलतम 6 वर्ष पूर्ण

संपादकीय लेख ✍🏻 —

कमल गोस्वामी – कई उतार चढ़ाव और कोरोना महामारी जैसे समय के साथ संघर्ष करते हुए सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी पाठको एवं मध्य भारत लाइव न्यूज़ के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले साथियों का मध्य भारत लाइव न्यूज़ परिवार, पूरी टीम आभार व्यक्त करती है।

आपको बता दे की मध्य भारत लाइव न्यूज़ की शुरुआत एक विशेष सोच को लेकर की गई थी। वह सोच थी कि ‘हम बुराई से लड़ते हैं।’

इस सोच को सार्थक करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार विपुल विजय रेगे जी ने हमारे साथ मिलकर एक सपना देखा जो मध्य भारत लाइव न्यूज़ के रूप में साकार हुआ।

उक्त सपने को सजक बनाने हेतु वर्ष 2016 से लगातार अथक प्रयास किए गए।2018 में सपना साकार हुआ। 1 अगस्त 2018 को पुनः मध्य भारत लाइव न्यूज़ की नींव रखी गई एवं 2 अगस्त 2018 को मध्य भारत लाइव न्यूज़ का प्रकाशन एवं प्रसारण प्रारंभ हुआ।

सर्वप्रथम मध्य भारत लाइव न्यूज़ को एक पौधे की तरह या यूं कहे की एक बच्चे की तरह लालन-पालन करने वाले हमारे परम आदरणीय डॉ. आशीष जी चौहान साहब, हमारे बड़े भाई साहब एवं चौहान साहब के छोटे भाई विनीत चौहान जी हमारे आदरणीय सहयोगी बलराम जी राठौड़ के अथक प्रयासों से मध्य भारत लाइव न्यूज़ आज आसमान की उन बुलंदियों पर हैं जहां मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में मध्य भारत लाइव न्यूज़ का नाम जाना जाता है।

मध्य भारत लाइव न्यूज़ के लिए यह एक स्वर्णिम पल है कि मध्य भारत लाइव न्यूज़ ने अपने कार्यकाल के दौरान कोरोना जैसी महामारी को भी सहा है। इस महामारी के दौरान मध्य भारत लाइव न्यूज़ के वर्तमान संचालक एवं संपादक कमलगिरी गोस्वामी के पूज्य पिताजी मध्य भारत लाइव के संचालक महंत श्री आनंद गिरि गोस्वामी का भी देवलोक गमन 30 अप्रैल 2021 को हुआ।

उस क्षतिपूर्ति को भी सहन करते हुए लगातार अपने प्रगति के पथ पर अग्रसर मध्य भारत लाइव न्यूज़ अपने पाठकों के लिए नीत नए आयाम हासिल करते जा रही है।

मध्य भारत लाइव न्यूज़ के सभी संवाददाता जिन्होंने मध्य भारत लाइव न्यूज़ को एन केन प्रकारेण सहयोग किया चाहे वह किसी भी स्थिति में हो आर्थिक शारीरिक या न्यूज़ से संबंधित सभी संवाददाताओं को मध्य भारत लाइव न्यूज़ की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि मध्य भारत लाइव न्यूज़ के लिए सभी साथी इसी प्रकार अपना सहयोग आगे भी बनाए रखेंगे।

मध्य भारत लाइव न्यूज़ ने जिस प्रकार आप लोगों की पहचान मार्केट में पत्रकार के रूप में बनाई है, वहीं आप लोगों ने भी मध्य भारत लाइव न्यूज़ को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचाया है। इसलिए मध्य भारत लाइव न्यूज़ आप सभी साथियों का तह दिल से आभार व्यक्त करता है और आगे भी आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखता है।

कुछ और जानिए —

  1. संचालक एवं संपादक कमल गिरी गोस्वामी जी आज वर्तमान समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कमल गोस्वामी पत्रकारिता क्षेत्र में वर्ष 2008 से लेकर आज तक का कड़वा अनुभव रखते हैं। उन्होंने मैदानी स्तर से पत्रकारिता प्रारंभ की थी जो आज पत्रकारिता के क्षेत्र में एक जाना माना नाम है।
  2. प्रधान संपादक सुनील यादव जी विगत 20 से 21 वर्षों से कई अखबारों में कार्य करते हुए एक लंबे अनुभव के साथ आज मध्य भारत लाइव न्यूज़ को अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
    मध्य भारत लाइव न्यूज़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील गिरी गोस्वामी जी।
  3. प्रबंध संपादक कपिल पारीक जी कई वर्षों से अपनी लेखनी से पत्रकारिता क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली शख्सियत है। जिन्होंने कई बड़े अखबारों में वर्षों तक काम किया है और अभी भी कर रहे हैं। आपका भी सानिध्य मध्य भारत लाइव न्यूज़ को प्राप्त हो रहा है।

इसी के साथ समस्त टीम के सभी पत्रकार जो मध्य भारत लाइव न्यूज़ को अपना समय प्रदान कर रहे हैं आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं। आप सभी का प्रेम स्नेह और सहयोग इसी प्रकार बना रहे। वर्ष 2024 ।

इसी के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर सातवां वर्ष प्रारम्भ। हैप्पी बर्थडे टू यू 

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!